आप सभी को मेरा नमस्कार, आज हम बात करेंगे देश में चल रही एक अजीब पहल के बारे में पर समझ ये नहीं आ रहा हैं की ये पहल हमें विकास की तरफ ले जा रही हैं या सिर्फ एक दिखावा हैं | ये पहल हमारे राजनेताओं द्रारा चलायी जा रही हैं जो प्राचीन व दर्शनीय स्थलों के नाम बदल कर उनका रंगरोगन कर के एक नया नाम दे रही है,क्या पुराने नामों को बदल कर नये नाम रखने से हमारा देश भी बदल जायेंगा |काश कि ऐसा हो सकता पर अब इन "मन बुध्दियों" को कौन समझाये कि साहब देश का विकास काम बदलने से होंगा न कि नाम बदलने से,आज हमारा देश पुरी दुनिया के लोंगो को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा हैं इसकी सबसे बड़ी वजह हैं | हमारे देश में रह रहे युवा | आज हमारे देश में युवाओं कि आबादी लगभग 60% से भी ऊपर हैं पर आज भी इन युवाओं को अपना भविष्य अधर में लटका नजर आ रहा हैं और क्यूँ ना आये ना तो इस देश में युवाओं के भविष्य के बारे में कुछ सोच जा रहा हैं और ना ही देश के बारे में | बस सब लगे हैं अपनी-अपनी राजनीति चमकाने में वैसे तो चुनाव होने के बाद अगले 5 सालों तक आम जनता को इन नेताओं का चेहरा तक देखना नसीब नहीं होता पर जैसे ही चुनाव का बिगुल बजता हैं | वैसे ही ये सब नेता चले आते है आम जनता के हाल-चाल पुछने व उनके दुखः दर्द बाटने का दिखावा करने ( जैसे कि कोई मेढ़क बारिश होने पर कैसे कुँए के बाहर आ जाता है) और बेचारी भोली-भाली आम जनता | इन मगरमच्छों के आँसुओ को सच मान कर फिर एक बार वही गलती कर बैठती है,जो ये पिछले कई सालों से करते आ रहे हैं,क्या करे आखिर हम है तो भारतीय ही ना लोगों की भावनाओं में फंस जाते है,चाहे वह झूठी या फरेब ही क्यों ना हो | अब एक बार फिर चुनाव का बिगुल बज गया है | एक बार फिर ये कुँए के मेढ़क बाहर आयेगे और आम जनता को कुँए में धकेल कर खुद सिंहासन पर बैठ जायेगे |आप लोग ही बताइये,क्या इस तरह से इस देश का विकास होंगा क्या ऐसे हमारा देश आगे बढ़ेंगा | अबआप लोग ही फैसला कीजिए कि हमें नाम बदलने वाले लोग चाहिए या काम बदलने वाले | हाथ बटाने वाले लोग चाहिये या पैर पकड़ कर नीचे घिचने वाले | इस बार का वोट किसी जाति,धर्म या पार्टी के नाम पर नहीं बल्कि बहुत ही सोच समझ कर अपने देश व अपने भविष्य के नाम दीजिए | क्योंकि आज सोच समझ कर किया गया एक छोटा सा निवेश कल आप के भविष्य कि सबसे बड़ी पूँजी बनेंगा और इस बार का ये निवेश हम पैसों में न कर के एक स्वच्छ राजनीति के लिए करे |
जय हिन्द दोस्तों
👍🏼👍🏼👍🏼 nice though
जवाब देंहटाएं