सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्या देश ऐसे बदलेंगा ............?

जय हिन्द दोस्तों
                        आप सभी को मेरा नमस्कार, आज हम बात करेंगे  देश में चल रही एक अजीब पहल के बारे में पर समझ ये नहीं आ रहा हैं की ये पहल हमें विकास की तरफ ले जा रही हैं  या सिर्फ एक दिखावा हैं | ये पहल हमारे राजनेताओं द्रारा चलायी जा रही हैं जो प्राचीन व दर्शनीय स्थलों के नाम बदल कर उनका रंगरोगन कर के  एक नया नाम दे रही है,क्या पुराने नामों को बदल कर नये नाम रखने से हमारा देश भी बदल जायेंगा |काश कि ऐसा हो सकता पर अब इन "मन बुध्दियों" को कौन समझाये कि साहब देश का विकास काम बदलने से होंगा न कि नाम बदलने से,आज हमारा देश पुरी दुनिया के लोंगो को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा हैं इसकी सबसे बड़ी वजह हैं | हमारे देश में रह रहे युवा | आज हमारे देश में युवाओं कि आबादी लगभग 60% से भी ऊपर हैं पर आज भी इन युवाओं को अपना भविष्य अधर में लटका नजर आ रहा हैं और क्यूँ ना आये ना तो इस देश में  युवाओं के भविष्य के बारे में कुछ सोच जा रहा हैं और ना ही देश के बारे में | बस सब लगे हैं अपनी-अपनी राजनीति चमकाने में वैसे तो चुनाव होने के बाद अगले 5 सालों तक आम जनता को इन नेताओं का चेहरा तक देखना नसीब नहीं होता पर जैसे ही चुनाव का बिगुल बजता हैं | वैसे ही ये सब नेता चले आते है आम जनता के हाल-चाल पुछने व उनके दुखः दर्द बाटने का दिखावा करने ( जैसे कि कोई मेढ़क बारिश होने पर कैसे कुँए के बाहर आ जाता है)  और बेचारी भोली-भाली आम जनता | इन मगरमच्छों के आँसुओ को सच मान कर फिर एक बार वही गलती कर बैठती है,जो ये पिछले कई सालों से करते आ रहे हैं,क्या करे आखिर हम है तो भारतीय ही ना लोगों की भावनाओं में फंस जाते है,चाहे वह झूठी या फरेब ही क्यों ना हो | अब एक बार फिर चुनाव का बिगुल बज गया है | एक बार फिर ये कुँए के मेढ़क बाहर आयेगे और आम जनता को कुँए में धकेल कर खुद सिंहासन पर बैठ जायेगे |आप लोग ही बताइये,क्या इस तरह से इस देश का विकास होंगा क्या ऐसे हमारा देश आगे बढ़ेंगा | अबआप लोग ही फैसला कीजिए कि हमें नाम बदलने वाले लोग चाहिए या काम बदलने वाले | हाथ बटाने वाले लोग चाहिये या पैर पकड़ कर नीचे घिचने वाले | इस बार का वोट किसी जाति,धर्म या पार्टी के नाम पर नहीं बल्कि बहुत ही सोच समझ कर अपने देश व अपने भविष्य के नाम दीजिए | क्योंकि आज सोच समझ कर किया गया एक छोटा सा निवेश कल आप के भविष्य कि सबसे बड़ी पूँजी बनेंगा और इस बार का ये निवेश हम पैसों में न कर के एक स्वच्छ राजनीति के लिए करे | 
                                                                        जय हिन्द दोस्तों 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बंगाल चुवान का घमासान ' पहले वोट मांगे फ़िर जान '

N!kH!L N@GL€ जय   हिन्द   दोस्तों  ,                            आप सभी का एक बार फ़िर स्वागत हैं । आप के अपने ब्लॉग  "एक सवाल आप के लिए में" HIGHLIGHTS:- (1) बंगाल में फ़िर ममता सरकार (2) दीदी गढ़ तो नहीं बचा पाई देखते हैं घर बचा पाएंगी य नहीं                       (3)  खेला होबे की खेला ' ममता VS विपक्ष कार्यकर्ता  बंगाल में फ़िर ममता सरकार: पश्चिम बंगाल में अखिरकार ममता सरकार ने जीत की हेट्रिक लगा ही ली। दीदी की टीएमसी पार्टी को 213 सीटे मिली हैं जबकि भाजपा को 77 सीटों के साथ संतोष करना पड़ा हैं वहीं अन्य को 2 सीटे मिली हैं।इस जीत का पूरा श्रेय भी ममता दीदी को ही जाता हैं,क्यूंकी एक तरफ़ भाजपा के स्टार प्रचारक व दिग्गज राजनेता बड़ी-बड़ी रैलिया कर रहे थे।वहीं दूसरी ओर ममता बेनर्जी कमजोर पड़ती नजर आ रही थी। न तो उनकी पार्टी के लोग उनका साथ दे रहे थे और न तो उनका शरीर। पर इस चुनावी नतीजो के बाद जो परिणाम देखने को मिले वहां किसी आश्च...

ये कहाँ आ गये हम…………?

N!kH!L N@GL€ जय   हिन्द   दोस्तों  ,                            आप सभी का एक बार फ़िर स्वागत हैं । आप के अपने ब्लॉग  "एक सवाल आप के लिए में" ये कहाँ आ गये हम…… | कुछ याद आया, बिल्कुल सही समझा आप ने | ये एक पुरानी फ़िल्म का गाना ही हैं | पर आज अचानक यूँ , गानों या फ़िल्मों पर बात कैसे होनी लगी | यही सोच रहे हो ना | जरा रुको आप अपने दिमाग पर ज्यादा जोर मत डालो | मैं ही बता देता हूँ | आप सभी को तो पता ही हैं कि इस समय पुरी दुनिया का क्या हाल चल रहा हैं | और वहीं हमारे देश का तो पुछों ही मत | जहाँ एक तरफ़ पुरी दुनिया भयंकर महामारी के दौर से जुझ रही हैं | वहीं हमारा देश एक नहीं बल्कि दो-दो महामारी से अपने आप को बचाने की जद्दोजहैद में लगा हुआ हैं | अब आप कहेंगे कि ये दूसरी महामारी कौन सी हैं | तो वो हैं  " चुनाव " |                                                  ...